Siwan News 20 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
सीवान, जुलाई 15 -- Siwan News भगवानपुर हाट। थाना क्षेत्र के पिपरहियां खरिया टोला में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर शराब के एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज सुदर्शन महतो का पुत्र संतोष महतो है। तलाशी में उसके पास से पुलिस ने 20 लीटर शराब बरामद किया। उसने इसे बिक्री के लिए पिपरहियां नहर के किनारे प्लास्टिक के थैला में छुपाकर रखा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर इसे बरामद किया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.