सीवान, अगस्त 1 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा टीआरई-3 के तहत राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान से प्राप्त 18 माह के डीएलएड प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्त शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संदर्भ में प्राथमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश के बाद जिला शिक्षा कार्यालय भी तत्पर हो गया है।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश निर्देश के मद्देनजर डीईओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सीवान सदर समेत सभी प्रखंड के बीईओ को पत्र जारी कर निर्देशित कर दिया है। डीईओ ने सभी बीईओ को टीआरई-3 के तहत राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान से प्राप्त 18 माह के डीएलएड प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्त शिक्षकों की अपने-अपने प्रखंड में पहचान कर सूची उपलब्ध कराने को कहा है। वहीं, संबंधित शिक्षकों के...