सीवान, नवम्बर 14 -- Siwan News मैरवा। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हो गई है। बाजार में पूजन सामग्री और फलों की खरीदारी के बीच स्थानीय शाही परिवार हजारों परिवार को निःशुल्क पूजा सामग्री दे रहा है। स्वर्गीय सतेंद्र शाही का परिवार पिछले 15 वर्षों से जरूरतमंद छठ व्रतियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रहा है। आर्थिक तंगी के कारण किसी भी व्रती का अनुष्ठान अधूरा न रहे, इस उद्देश्य से यह परिवार हर वर्ष सैकड़ों परिवारों को छठ पूजा की संपूर्ण सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराता है।परिवार के सदस्य धीरज शाही और प्रभात शाही ने बताया कि इसकी शुरुआत आज से 15 वर्ष पूर्व हुई थी। यह भी पढ़ें- Palamu News: छठ व्रतियों के बीच 221 साड़ी, धोती, सूप और नारियल वितरित इनके पिता स्वर्गीय सतेंद्र शाही ने छठ के संध्या अर्घ्य के दिन...