सीवान, जुलाई 21 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता।स्थानीय पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 15 ग्राम स्मैक के साथ सोमवार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दरौली बाजार निवासी दुर्गेश गुप्ता है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 15 ग्राम स्मैक बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां पूछताछ के बाद उसके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया और तलाशी लेने पर उसके पास से कागज के पुड़िया में रखे 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हि...