सीवान, अगस्त 11 -- Siwan News दरौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी दरौंदा में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 126 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में पहुंची महिलाओं की सर्दी, खांसी, बुखार, बीपी आदि की जांच की गई। लैब टेक्नीशियन अब्दुल जनान द्वारा रक्त नमूना लेकर एचआईवी, हीमोग्लोबिन, शुगर, रक्त समूह, वजन सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं। जांच के बाद मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डॉ.विकाश कुमार भारद्वाज ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Munger News: 100 से अधिक की निशुल्क...