Siwan News 120 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब के साथ दो गिरफ्तार
सीवान, अक्टूबर 10 -- Siwan News सिसवन। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर शुभहाता मठिया के पास से 120 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी गुदरीहाता निवासी ललन यादव व सत्येंद्र कुमार यादव है। मिली जानकारी अनुसार दोनों साइकिल पर दियारा इलाके से देसी महुआ चुलाई शराब लेकर आ रहे थे। पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली तो पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को शराब के साथ गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.