सीवान, सितम्बर 24 -- Siwan News रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के नवादा बनकट गांव में बुधवार की अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर गिर गया।

हादसा इसकी चपेट में आने से योगेंद्र प्रसाद की एक भैंस और उसके बच्चे की मौत हो गई। हादसे में करकट में बंधे छह-सात अन्य मवेशी बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली का तार टूटकर गिरते ही तेज तड़तड़ाहट की आवाज हुई। इसके बाद करकट में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। तेज आवाज सुनकर आसपास के घरों में सो रहे लोगों की नींद खुल गई। बिजली प्रवाहित तार गिरने के कारण कोई भी व्यक्ति मवेशियों को बचाने के लिए करकट के पास जाने का साहस नहीं जुटा सका।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया ग्रामीणों ने तत्काल राजपुर पावर सब स्टेशन से संपर्क कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। बिजली आपूर्ति बंद होने तक दोन...