सीवान, अक्टूबर 2 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मुख्यालय में यातायात नियमों को दरकिनार कर वाहन चलाने वाले विभाग व प्रशासन की रडार पर है। ऐसे चालकों पर न सिर्फ जुर्माना लगाया जा रहा बल्कि कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है। बहरहाल, इसी सिलसिले में शहर के गोपालगंज मोड़ पर डीएम विजय प्रकाश मीणा के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारियों ने हेलमेट जांच व सड़क सुरक्षा अभियान बुधवार को चलाया। अभियान के दौरान कुल 48 वाहनों का चालान किया गया। इसके तहत दो लाख बीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। प्रभारी डीटीओ इस्तेयाक अहमद अंसारी ने बताया कि हेलमेट जांच व सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान 44 वाहन चालकों के विरुद्ध हेलमेट नहीं पहनने के कारण कार्रवाई की गई है। साथ ही उनसेRs.44 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए वसूली की गई। उन्होंन...