सीवान, सितम्बर 22 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सतजोड़ा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका से रंगदारी मांगने और रुपये नहीं देने पर गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी ने दरौंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मामले की जानकारी प्राथमिकी में धनराज सिंह और नीतीश कुमार सिंह को आरोपित किया गया है। सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के रीठ के टोला निवासी मीना कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि दोनों आरोपितों द्वारा उन्हें बार-बार धमकी दी जाती है। आरोपित विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका से रुपये की मांग करते हैं। रुपये देने से इनकार करने पर उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया जाता है। इससे विद्यालय में कार्यरत शिक्ष...