सीवान, जुलाई 16 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित हुसैनगंज चट्टी के नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज में बुधवार से स्नातक की पढ़ाई का शुभारंभ हो गया। इसके साथ ही हुसैनगंज और आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों का वर्षों पुराना सपना साकार हो गया। अब उच्च शिक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। उद्घाटन डीडीसी अमिताभ सिंह, डीईओ राघवेंद्र प्रताप सिंह, डीपीओ कुमार अभिजीत, डीपीआरओ बालेन्दु कुमार पाण्डेय व जिला परिषद अध्यक्ष संगीता चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य प्रो. डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम सत्र के लिए अब तक 57 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है। यह भी पढ़ें- Gopalganj...