सीवान, नवम्बर 7 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न बाजारों में धनतेरस और दीपावली को लेकर रौनक बढ़ गई है। हुसैनगंज बाजार में बर्तन, मिट्टी के दीये, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों और सजावटी सामानों की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर तरह-तरह के चमकदार बर्तन और इलेक्ट्रिक झालर व रंग-बिरंगी बत्तियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं, कई जगहों पर मिट्टी के दीये, लाई और बताशे की दुकानें भी लगी हैं। हुसैनगंज के अलावा बेलवासा, हरदेवपट्टी, सिंगही, बघौनी, सरेया, फाजिलपुर, गड़ार, बल्ली और सिंगरपट्टी समेत दर्जनों गांवों से महिला और पुरुष खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। इससे बाजार में दिनभर भीड़ का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Banka News: धनतेरस पर बाजार में उमड़ी भीड़, लाखों रूपए का हुआ कारोबार वहीं, पटाखों की दुकानों पर बच्चों...