सीवान, अगस्त 26 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हुसैनगंज बाजार स्थित एक दुकान से चोरों ने पल्ला तोड़कर नगद समेत अन्य सामान की चोरी कर लिया है। इस संबंध में बैकुंठपुर निवासी दुकानदार विश्राम साह ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर बताया कि प्रतिदिन की भांति 24 अगस्त को तिवारी मार्केट स्थित अपनी दुकान साढ़े आठ बजे रात को बंद करके घर चले गए। दूसरे दिन 25 अगस्त को सुबह में दुकान खोलने आए तो देखा कि दुकान के पश्चिम साइड का पल्ला खुला हुआ है और दुकान के गल्ले में रखा हुआ 20 हजार पांच सौ रुपया गायब है। साथ ही दुकान का कई कीमती सामान भी चोरी कर लिया गया है। दुकानदार विश्राम साह ने बताया कि आए दिन मार्केट में चोरी की घटनाएं होती रहती हैं जिस से दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ता है। हुसैनगंज थानाध्यक्ष ने इस संबंध में बताया कि दुक...