सीवान, नवम्बर 14 -- छठ घाटों की सफाई में जुटे ग्रामीण Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में छठ महापर्व को लेकर जोर - शोर से तैयारियां चल रही हैं। हर गांव के युवा अपने - अपने गांव के छठ घाटों की सफाई करने और उसे सजाने - संवारने में जुटे हुए हैं। हुलेसड़ा गांव के युवाओं ने शुक्रवार को तालाब के किनारे बने छठ घाट के पास सफाई अभियान चलाकर पूरे घाट को चकाचक कर दिया। सुबह से हीं गांव के युवा हाथ में झाड़ू, फावड़ा और टोकरी लेकर घाट पर जुट गए। युवाओं ने तालाब के आसपास फैली गंदगी, घास-फूस, प्लास्टिक और कचरे को साफ किया। साथ हीं घाट पर आने-जाने वाले रास्ते को भी दुरुस्त किया ताकि छठ व्रतियों को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। युवाओं का कहना है कि छठ महापर्व हम सबके लिए आस्था का सबसे बड़ा पर्व है। घाट की स...