सीवान, जुलाई 20 -- Siwan News बसंतपुर,एक संवाददाता। बसंतपुर स्थित यमुना प्रोजेक्ट विद्यालय में शनिवार को हिन्दुस्तान ओलम्पियाड 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं चेक देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में मेधावी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि ऐसे सम्मान से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और अन्य छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: हिंदुस्तान ओलंपियाड में डीएवी खूंटी का जलवा, 26 पदक जीतेउत्कृष्ट छात्राओं का सम्मान हिन्दुस्तान ओलम्पियाड 2025 में प्रथम स्थान मेघा सिंह एवं सुप्रिया सिंह ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। द्वितीय स्थान मुस्कान कुमारी ने हासिल किया, जब...