सीवान, अक्टूबर 13 -- सीवान में डांडिया नाइट्स का आयोजन Siwan News सीवान ,नगर संवाददाता। नवरात्र के रंग में एक बार फिर सीवान रंगने और गरबा और डांडिया की धुन पर झूमने को तैयार है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित होने वाले भव्य 'हिन्दुस्तान उत्सव डांडिया नाइट्स' का आयोजन किया जा रहा है। यह रंगारंग कार्यक्रम 14 अक्टूबर बुधवार को रॉयल पार्क होटल , सीवान के परिसर में होगा। जहां भोजपुरी और बॉलीवुड के मशहूर गायक आलोक चौबे और लोकप्रिय गायिका कनक अपनी सुरीली आवाज से समां बांधेंगी। यहां पारंपरिक डांडिया, गरबा डांस, लाइव म्यूजिक, रंग-बिरंगे परिधानों और फूड स्टॉल का संगम देखने को मिलेगा। महिलाओं और युवतियों के लिए बेस्ट डांडिया क्वीन और बेस्ट ड्रेस जैसे आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। शहर में इतने बड़े स्तर पर डांडिया नाइट्स हो रहा है, जिसक...