Siwan News हार्डवेयर दुकान में चोरी करते दो युवक रंगेहाथ पकड़े गए
सीवान, जुलाई 17 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर बाजार स्थित एक हार्डवेयर दुकान में गुरुवार को चोरी करते दो युवकों को दुकानदार और उसके पुत्र ने रंगेहाथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। दुकानदार मोहम्मद लैलुद्दीन ने बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे बाइक से आए दो युवक दुकान पर पहुंचे। एक युवक उन्हें बातचीत में उलझाए रहा, जबकि दूसरा पेंट का डिब्बा लेकर बाहर निकलने लगा। तभी उनके पुत्र ने उसे पकड़ लिया और दूसरे युवक को भी लोगों की मदद से दबोच लिया। दुकानदार का आरोप है कि पकड़े गए युवकों में से एक पिछले करीब एक वर्ष से अलग-अलग साथियों के साथ आकर झांसा देकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। इसकारण अब तक करीब 35 से 40 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी हो चुकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.