Siwan News हादसे में अधेड़ की मौत के बाद गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
सीवान, सितम्बर 1 -- Siwan News जामो/गोरेयाकोठी, एक प्रतिनिधि। गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के समीप रविवार शाम सड़क हादसे में पिपरा निवासी विजय पांडेय (50) की मौत के बाद सोमवार को गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। बताया जाता है कि विजय पांडेय रविवार को अपनी बहन से मिलने शेरपुर गांव गए थे। वहां से स्प्लेंडर बाइक से अपने गांव पिपरा लौट रहे थे। चैनपुर गांव के समीप सामने से आ रहे मोपेड सवार अमित कुमार से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में विजय पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Siwan News गोरेयाकोठी में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौतघटनास्थल पर स्थिति आसपास के लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.