Siwan News हाथ मिलाने, साथ बैठने या गले मिलने से नहीं फैलता एचआईवी
सीवान, सितम्बर 12 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को एचआईवी-एड्स के संक्रमण, बचाव व इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता मौके पर जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी सह संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार व आईसीटीसी प्रवेक्षक विभूति शरण ने छात्र-छात्राओं को एचआईवी-एड्स के बारे में जानकारी दी। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि एचआईवी को लेकर समाज में कई तरह की गलत धारणाएं हैं। सही जानकारी के माध्यम से दूर करने की जरूरत है। उन्होंने छात्रों को बताया कि विशेषकर हाथ मिलाने, गले मिलने, साथ बैठने, साथ पढ़ने, साथ खाना खाने, एक ही बर्तन इस्तेमाल करने, खांसने-छींकने या मच्छर के काटने से एचआईवी नहीं फैलता है। बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.