सीवान, सितम्बर 4 -- Siwan News हसनपुरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे 25 वर्षीय लाईन मैन की हाई टेंशन तार के चपेट में आने से गंभीर रूप ले घायल हो गया। घायल लाईन मैन एमएच नगर थाना के मेरही निवासी ललन साह के 25 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार है। घटना के बाद वहां क्षणिक अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय क्लिनिक ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...