सीवान, अगस्त 8 -- Siwan News महाराजगंज। नगर पंचायत महाराजगंज के सभागार में शुक्रवार को हस्तशिल्प कारीगरों के साथ परिचर्चा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहरी आजीविका मिशन से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों की दीदियों को हस्तशिल्प के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान जीविका समूह की दीदियों गीता, पूनम, निर्मला, स्वीटी एवं सुस्मिता सहित अन्य महिलाओं को कपड़े का पोछा, झूमर, पर्दा तथा लकड़ी से बने बास्केट सहित विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों के निर्माण एवं विपणन की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि बीडीओ बिंदु कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद महिलाएं अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाकर बेहतर आमदनी ...