Siwan News हसनपुरा में सर्पदंश से महिला की मौत
सीवान, जुलाई 13 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के मंदरौली गांव में सर्पदंश से 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी पप्पू यादव की पत्नी राजमांती देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार, राजमांती देवी शनिवार की अहले सुबह घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान किसी विषैले सर्प ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश के बाद उन्होंने परिजनों को बताया कि उन्हें किसी चीज ने काट लिया है। परिजन बिना देर किए उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे एक पांच वर्षीय बेटी और एक छोटे बेटे को छोड़ गई हैं। पति पप्पू यादव बाहर रहकर निजी कंपनी में नौकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.