सीवान, नवम्बर 7 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड व नगर पंचायत के विभिन्न बाजारों में धनतेरस के मौके पर लोगों की भीड़ शुक्रवार को उमड़ पड़ी। जहां बर्तन दुकान के अलावा आभूषण सहित विभिन्न दुकानों पर लोग खरीदारी करते रहे। वहीं दीपोत्सव के पहले दिन यानी धनतेरस पर बाजारों में बड़े उत्साह के साथ खरीदारी की गई। माना जाता है कि इस दिन खरीदार से घर में सुख समृद्धि आती है। ऐसे में लोग बर्तन, आभूषण, वाहन, कपड़ों के अलावा झाड़ू आदि की खरीदारी करते हैं। जिसको लेकर हसनपुरा, अरंडा गोला बाजार, उसरी बाजार, लहेजी बाजार, पकड़ी बाजार, रजनपुरा के अलावा अन्य बाजारों में सवेरे से ही भीड़ देखी गई। यह भी पढ़ें- Jamtara News: धनतेरस में कुंडहित के लोगों ने जमकर की खरीददारी लोग शुभ मुहूर्त देखकर अपने घर के लिए सामान खरीदते रहें। वहीं इस दौरान हसनपुरा बाजार म...