Siwan News हसनपुरा के चेयरमैन प्रतिनिधि के पिता का निधन, शोक
सीवान, जुलाई 14 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। नपं हसनपुरा के चेयरमैन प्रतिनिधि महेश गुप्ता के 65 वर्षीय पिता दीनानाथ गुप्ता का सोमवार की अहले सुबह करीब 2:30 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।वे कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार भी कराया जा रहा था। जहां रविवार देर रात अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई और सोमवार को 2:30 बजे सुबह अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों की बड़ी संख्या उनके आवास पर पहुंचे तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। दिवंगत अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व तीन पुत्रियों का हर भरा परिवार छोड़ चले। बाद में उनका अंतिम संस्कार हसनपुरा स्थित समोगल श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.