सीवान, अगस्त 6 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रजनपुरा एवं हरपुर कोटवा पंचायत में बुधवार को आमजनों की समस्याओं के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने की। जहां पहले सत्र में सुबह नौ बजे रजनपुरा पंचायत भवन में शिविर आयोजित हुई। जबकि एक बजे से हरपुर कोटवा पंचायत के सामुदायिक भवन हरपुर कोटवा में आयोजित हुई। यह भी पढ़ें- Katihar News: बिषहरिया में जन सहयोग शिविर, 229 फरियादियों ने आवेदन दियासमस्याओं के समाधान शिविर के दौरान राशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अतिक्रमण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से चार मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया। वहीं रजनपुरा में ...