सीवान, जुलाई 25 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख बची देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Buxar News: कल सदर प्रखंड के पंचायतों में आयोजित होगा पंचायत विकास दिवसपंचायत विकास दिवस की घोषणा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब प्रखंड की प्रत्येक पंचायत में हर महीने के अंतिम रविवार को "पंचायत विकास दिवस" मनाया जाएगा। इस दिन पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं की समीक्षा, जनसमस्याओं की सुनवाई तथा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बैठक में बीडीओ बिंदु कुमार ने बताया कि राशन कार्ड के पात्र लाभार्...