सीवान, अगस्त 13 -- Siwan News गअबड़हरिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भाजपा बड़हरिया सदर मंडल के अध्यक्ष मनोज कुशवाहा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए। तिरंगा यात्रा की शुरुआत बड़हरिया स्थित राम जानकी मठ परिसर से हुई। यहां से यात्रा मुख्य बाजार होते हुए जामो चौक और थाना चौक से गुजरी तथा पुरानी बाजार पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंची। प्रतिमा स्थल पर पहुंचने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यह भी पढ़ें- Pakur News: महेशपुर भाजपा मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा महेशप...