सीवान, अगस्त 14 -- Siwan News भगवानपुर हाट, विनय । मेरा युवा भारत सीवान के तत्वाधान में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत गुरुवार को प्रखंड में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने और स्वच्छता के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के स्कूली बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम और स्वच्छ भारत से जुड़े विषयों पर सुंदर चित्र बनाए। इसमें अंजलि कुमारी को प्रथम, मुस्कान कुमारी को द्वितीय, चांदनी कुमारी को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। चयनित प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का नेतृत्व स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के अध्यक्ष वि...