सीवान, अगस्त 13 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। राज्य के बजट का बड़ा हिस्सा पौधरोपण पर खर्च हो रहा, फिर भी हरियाली कहीं न कहीं अधूरी है। जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए किए गए पौधरोपण की पड़ताल में सरकारी दावों की कलई खुलती दिख रही है। हैरानी इस बात की है कि पौधे लगाने के बाद उन्हें जीवित रखने के लिए ठोस पहल नहीं की गई। बहरहाल, जिले में हरियाली की चादर बिछाने का सरकारी दावा जमीन पर दम तोड़ता दिख रहा है। पिछले दस सालों के आंकड़ों पर यदि एक नजर दौड़ाए तो वन विभाग, मनरेगा, जीविका व कृषि वानिकी के जरिए लाखों पौधे लगाए गए, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण पौधे सूख रहे या नष्ट हो गए। कुल मिलाकर कह सकते कि सरकारी स्तर पर प्रतिवर्ष पौधे लगाए जा रहे, लेकिन विभागीय स्तर पर इनकी देखभाल समुचित तरीके से नहीं हो पाती। कारण जो भी हो लेकिन इसे द...