सीवान, अक्टूबर 10 -- योजना राशि में कथित हेराफेरी का आरोप Siwan News बीडीसी सदस्य ने पीएम आवास योजना और वृक्षारोपण योजना में मजदूरी का पैसा अवैध रूप से निकासी को लेकर डीएम को दिया आवेदन डीएम और जिला लोक शिकायत निवारण में आवेदन देकर लगाया न्याय की गुहार बीडीसी सदस्य ने सीएम को पत्र लिख कार्रवाई की मांग की बड़हरिया। प्रखंड के हरदोबारा पंचायत और पकड़ी पंचायत में आवास योजना और बृक्षारोपण योजना के मजदूरी का पैसा अवैध रूप से निकासी करने मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर हरदोबारा पंचायत के बीडीसी सदस्य जुनेद रिजवी और पकड़ी पंचायत बीडीसी सदस्य इसरायल हुसैन ने अपने पंचायत के रोजगार सेवक पर प्रधानमंत्री आवास योजना और वृक्षारोपण योजना के मजदूरी के लाखों रुपये की अवैध वसूली और हेराफेरी का गंभीर आरोप लगाया है। जिस संबंध में डीएम को दिए आवेदन में कहा...