सीवान, अक्टूबर 24 -- जमुनागढ़ तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन Siwan News बड़हरिया, एसं। शारदीय नवरात्र में प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरी श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय माहौल के बीच सुप्रसिद्ध जमुनागढ़ स्थित तालाब में भव्य तरीके से किया गया। "हमनी के छोड़ के नगरिया नू हो माई, कैसे करी हम बिदाई- जैसे पारंपरिक और भावुक गीतों के बीच मां को विदाई देते समय भक्तों की आंखें नम हो गईं। विसर्जन जुलूस में बड़हरिया पुरानी बाजार, जामो चौक, थाना चौक, कचहरी चौक, तेतहली बाजार, कोइरिगवा, कुवही, कुडवां सहित अन्य गांवों और पूजा पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमाएं शामिल हुईं। विसर्जन जुलूस के दौरान जय माता दी के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सीसीटीवी से निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था प्रशासनिक स्तर पर शांतिपूर्...