Siwan News हत्या मामले में पांच फरार आरोपियों के घर चस्पा इश्तेहार
सीवान, अगस्त 21 -- Siwan News बसंतपुर। प्रखंड के बंसोही गांव में हत्या के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों के घर बसंतपुर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया। पुलिस ने कांड संख्या में न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की। फरार आरोपियों में दिशान अली, एशान अली, निजामुद्दीन, बाबुद्दीन साह व अरबाज अली शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की चेतावनी दी है। निर्धारित अवधि में हाजिर नहीं होने पर उनके घरों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष अमित कुमार समेत पुलिस जवान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: आधा दर्जन अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.