Siwan News हत्यारोपी पत्नी एवं सास को पुलिस ने दो साल बाद किया गिरफ्तार
सीवान, अक्टूबर 16 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के हिलसड़ में नहर के पास के बगीचा में दो साल पहले 15 अगस्त 2024 को एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला था, जिसकी पहचान ब्रह्मस्थान गांव के रामनाथ राय के पुत्र राजेश राय के रूप में हुई थी। इस मामले में मृत युवक के पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराकर मृतक की पत्नी रमावती देवी तथा उसकी सास बनियापुर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर गांव के स्वर्गीय राजदेव राय की पत्नी मीना कुंवर पर हत्या करने का आरोप लगाया था। घटना के बाद से दोनों आरोपित मां - बेटी फरार चल रही थी। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि फरार दोनों आरोपितों को बुधवार को महिला पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपित महिला मां - बेटी को गुरुवार को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.