सीवान, नवम्बर 14 -- Siwan News दरौंदा। प्रखंड की हड़सर पंचायत में आगामी 17 नवंबर को मुख्यमंत्री सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके सफल आयोजन को लेकर बीडीओ सिम्पी कुमारी ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की है। जारी आदेश के अनुसार, शिविर में पंचायत सचिव रितेश कुमार शर्मा, राजस्व कर्मचारी संजय प्रसाद, ग्रामीण आवास सहायक अनिल कुमार राम, विकास मित्र फुलमाला कुमारी, पंचायत कार्यपालक सहायक निश्चय सिन्हा, किसान सलाहकार पंकज कुमार यादव, स्वच्छता पर्यवेक्षक मधु सिंह, पंचायत रोजगार सेवक अभय रंजन तिवारी और कचहरी सचिव लालबाबू साह मौजूद रहेंगे। वहीं, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमूल्य नलीन को भी जिम्मेदारी दी गई है। बीडीओ ने सभी कर्मियों को समय से उपस्थित रहने और आम लोगों के आव...