सीवान, नवम्बर 18 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड की पोखरा पंचायत के पोखरा गांव में मंगलवार को रूट केयर फाउंडेशन की ओर से रोग जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों जरूरतमंद ग्रामीणों के ब्लड प्रेशर और शुगर की नि:शुल्क जांच की गई। साथ ही मरीजों के बीच मुफ्त दवाओं का वितरण भी किया गया। संस्था के संस्थापक डॉ. मंजेश पांडेय ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में डॉ. सोनिया चौहान, डॉ. मुकुंद कुमार पाठक, डॉ. जयवर्धन कुमार, डॉ. आशुतोष दिनेंद्र, डॉ. सरफराज अनवर, डॉ. प्रियंका दुबे, डॉ. कहकशां परवीन, डॉ. जयंत कांत सिंह और डॉ. अविनाश चंद्रा ने मरीजों की जांच की। इस दौरान ग्रामीणों को ब्लड प्रेशर और शुगर से संबंधित बीमारि...