Siwan News स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बैठक
सीवान, सितम्बर 21 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना परिसर में रविवार को स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने सुरक्षा को लेकर बैठक की। इसमें दरौंदा बाजार, बगौरा बाजार और डिब्बी बाजार के प्रमुख स्वर्ण व्यवसायी शामिल हुए। बैठक में व्यवसायियों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। व्यवसायियों ने पूर्व में हुई आपराधिक घटनाओं की जानकारी पुलिस के साथ साझा करते हुए बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की।
सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा बैठक के दौरान व्यवसायियों ने डिब्बी बाजार में वर्ष 2022 में आभूषण व्यवसायी के यहां हुई बमबारी और बगौरा बाजार में आभूषण दुकान में हुई लूट की घटना का उल्लेख किया। व्यवसायियों ने कहा कि आभूषण दुकानों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.