सीवान, जुलाई 25 -- Siwan News सीवान, कार्यालय संवाददाता। जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय और भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारी शुरू हो गई है। समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह से जुड़े सभी विभागों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, यह स्पष्ट किया गया कि अगली समीक्षा बैठक में सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित होंगे। यह भी पढ़ें- Katihar News: भव्य होगा 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, तैयारियां शुरूप्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रहेगा विशेष फोकस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रभात फेरी, राष्ट्रगान व सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैया...