सीवान, जुलाई 30 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। आगामी स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में एसडीओ अनीता सिन्हा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- सुपौल : निर्धारित समय में पूरी करें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियांस्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के साथ-साथ चेहल्लुम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय पर्व और धार्मिक आयोजन ...