सीवान, सितम्बर 27 -- Siwan News पचरुखी। जिले के पचरुखी प्रखंड के मखनुपुर पंचायत के मखनुपुर ग्राम में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान द्वारा सफाई व स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। इस मौके पर डीडीसी अमिताभ सिंह ने स्वच्छ व स्वस्थ समाज के निर्माण में सामूहिक भागीदारी का आह्वान करते हुए लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। वहीं, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पंचायत कर्मी, ग्रामीण व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान में सहभागिता सुनिश्चित की। डीडीसी ने आमजनों को अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ व साफ-सुथरा रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...