Siwan News स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी बरामद
सीवान, सितम्बर 28 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सराय थाना क्षेत्र के एसकेजी सुगर मिल रोड स्थित एक होटल के समीप पुलिस ने छापेमारी कर 9.38 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में मकदूम सराय निवासी स्व. बलीराम साह के पुत्र विशाल कुमार उर्फ वीरू कुमार व मौली का बथान निवासी बहारन यादव के पुत्र मुन्ना कुमार यादव शामिल है। जांच के दौरान इनके पास से स्मैक के अलावा एक बाइक व दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एसकेजी सुगर मिल रोड स्थित एक होटल के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से स्मैक छिपाकर घूम-घूमकर बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर सराय थाने की पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद दो व्यक्ति बाइक से भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.