सीवान, अगस्त 24 -- Siwan News नौतन,एक संवाददाता। जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के सभी अंगीभूत महाविद्यालयों में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन से वंचित विद्यार्थियों के लिए ऑन-स्पॉट एडमिशन का अंतिम अवसर दिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार सारण, सीवान एवं गोपालगंज जिले के महाविद्यालयों में रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया 27 अगस्त 2026 को पूरी की जाएगी। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में रिक्त सीटों के अतिरिक्त नामांकन नहीं लिया जाएगा।

ऑन-स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया राजकीय डिग्री महाविद्यालय, नौतन के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. शमशाद अहमद ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने अब तक स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन नहीं कराया है, वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर समर्थ (Samarth) पोर्टल के माध्यम से ऑन-स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन कर स...