Siwan News स्कूल जाने की राह में गंदे पानी का रोड़ा, जलजमाव से बच्चे परेशान
सीवान, अक्टूबर 29 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कौथुआ सारंगपुर के समीप सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी छात्र-छात्राओं के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इससे उनके कपड़े, जूते और मोजे गंदे हो जाते हैं। वहीं, जमा पानी से निकलने वाली दुर्गंध और मच्छरों के पनपने की आशंका से आसपास के लोग भी परेशान हैं। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से गुजरना बच्चों की मजबूरी बन गई है। शिकायतों के बावजूद अब तक जलजमाव से राहत नहीं मिली है।
जलजमाव से बच्चों को रोजाना परेशानी गंदे पानी से होकर स्कूल पहुंचते हैं बच्चे विद्यालय के समीप सड़क पर जलजमाव के कारण विद्यार्थियों को प्रतिदिन आवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.