Siwan News स्कूल के किचन शेड का ताला तोड़ मोटर पंप और बर्तन चोरी
सीवान, अक्टूबर 24 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमासी में अज्ञात चोरों ने किचन शेड का ताला तोड़कर मोटर पंप और बर्तन की चोरी कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार को दुर्गा पूजा की छुट्टी समाप्त होने के बाद स्कूल खुलने पर हुई। इस मामले में प्रधानाध्यापक रामेश्वर साह ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, दुर्गा पूजा की छुट्टी के दौरान स्कूल बंद था। इसी बीच चोरों ने किचन शेड को निशाना बनाया। किचन रूम का ताला तोड़कर उसमें रखे मोटर पंप और बर्तन चुरा लिए। गुरुवार को स्कूल खुलने पर शिक्षकों की नजर टूटे ताले पर पड़ी। इसके बाद किचन रूम की जांच की गई तो चोरी की जानकारी सामने आई। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधानाध्यापक रामेश्वर साह ने इसकी सूचना एमएच नगर थाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.