Siwan News स्कूलों में मना गया सुरक्षित शनिवार
सीवान, अगस्त 2 -- Siwan News हसनपुरा। प्रखंड व नगर पंचायत के सभी प्रारंभिक स्कूलों में शनिवार के दिन सुरक्षित शनिवार मनाया गया। वहीं विद्यालयों में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत अगस्त माह के प्रथम शनिवार का विषय बाढ़ से खतरे और पानी में डूबने से बचाव के उपाय था। इसको ले क्षेत्र के सभी स्कूलों में मुख्य गतिविधियों के माध्यम से बाढ़ आने से पहले, बाढ़ के दौरान और बाढ़ के बाद बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। इस मौके पर फोकल शिक्षकों में कृष्णानंद त्रिपाठी, मनीष द्विवेदी, संतोष सहनी, विजय कुमार, जनार्दन राम, सुनील कुमार, बृज कुमार साह, विरेंद्र यादव, मनोज कुमार सहित सभी शिक्षक व बच्चे मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बाढ़ के खतरों और बचाव के तरीकों से रूबरू हुए स्कूली बच्चे यह भी पढ़ें- डूबने से बचाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.