Siwan News स्कूलों में ई-कचरा संग्रहण और निस्तारण के लिए दिए गए टिप्स
सीवान, अक्टूबर 29 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुराने मोबाइल, खराब चार्जर, बैटरी और बेकार पड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का लापरवाही से निस्तारण पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इस खतरे के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए बुधवार को जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों में विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत छात्र-छात्राओं को ई-कचरे के सुरक्षित संग्रहण, वैज्ञानिक निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत संचालित ई-वेस्ट कलेक्शन एंड रिस्पॉन्सिबल डिस्पोजल अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और ई-कचरे के उचित प्रबंधन को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है। विद्यालयों में आयोजित जागरूकता गतिविधियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.