सीवान, जुलाई 2 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया- गोपालगंज मुख्यमार्ग के माधोपुर मीरा छपरा से छत्तीसी होकर तेतहली बाजार जाने वाले बाईपास सड़क के एक पुल पर अनियंत्रित होकर एक बाइक चालक को गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही बाइक पर बैठी एक छोटी बच्ची बाल बाल बच गई। इधर घायल युवक बरौली थाना क्षेत्र के रहमान मिया के पुत्र ईद मो 40 वर्ष बताया जाता है, जो गोपालगंज की तरफ से किसी काम से अपने छोटी बेटी के साथ लेकर घर बरौली वापस लौट रहा था तभी माधोपुर मीरा छपरा से छत्तीसी जाने वाली मुख्यमार्ग के छत्तीसी गांव के समीप एक पुल के पास अनियंत्रित होकर होकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप स घायल हो गया। युवक को सिर पर काफी चोट आई है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग उसे स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देखते हुए चिकि...