सीवान, अगस्त 25 -- Siwan News गुठनी,एक संवाददाता। सोहगरा में सावन के अंतिम सोमवार को बाबा हंसनाथ के मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालु कतार में खड़े होकर बाबा हंसनाथ के जलाभिषेक के इंतजार में लगे हुए थे। जहां मंदिर में पुजारियों और समिति के लोगों द्वारा पूजा अर्चना के बाद बाबा हंसनाथ का मुख्य द्वार सुबह 3.00 बजे खोल दिया गया। उसके बाद हर हर महादेव और जय शिव शंभू के धार्मिक उद्योग उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान गोरखपुर, बलिया, देवरिया, भागलपुर, सलेमपुर, लाल रोड, लार बाजार, बनकटा सलेमपुर, भाटपार, भटनी, सिवान, मैरवा, रघुनाथपुर, सिसवन, हसनपुर, हुसैनगंज, गोपालगंज, हथुआ, छपरा, मसरख से लाखों श्रद्धालु अंतिम सोमवार पर बाबा हंसनाथ के दरबार में पहुंचे थे। मंदिर समिति के सचिव मिनहाज ...