सीवान, अगस्त 4 -- Siwan News गुठनी,एक संवाददाता। प्रखंड के सोहगरा स्थित बाबा हंसनाथ मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को लेकर बाबा हंसनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जहां सोमवार को बाबा हंसनाथ मंदिर में पूजा अर्चना और आरती के बाद लोगो को जलाभिषेक करने की अनुमति मिल गई। इसके बाद सोहगरा में पहुंचे हजारों लोगो ने हर हर महादेव के नारे लगाते हुए बाबा हंसनाथ पर जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्थाश्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था इस दौरान आए श्रद्धालुओं के हर हर महादेव और जय शिव शंभू के नारे से मानो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर समिति और युवाओं द्वारा आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो इसका विशेष ख्याल रखा था। उनके लिए स्वच्छ पेयजल, ठहरने की व्यवस्था, शौचालय, बिज...