सीवान, जुलाई 2 -- Siwan News सिसवन। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर बाबा साहेब अम्बेडकर को अपशब्दों का प्रयोग लिखने को लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर मुबारकपुर गांव के विंध्याचल पांडेय का पुत्र रजनीश कुमार पांडेय है। ओपी प्रभारी विजय रंजन कुमार ने बताया कि रजनीश पांडेय ने भीमराव अम्बेडकर पर सोशल मीडिया ट्विटर पर अभ्रद टिप्पणी की थी। इस मामले में चैनपुर ओपी थाना में एससी एसटी मामले में एफआइआर दर्ज की गई थी। इसके पास से एक मोबाइल भी जप्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...