सीवान, अगस्त 1 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। ग्रामीण विकास विभाग की सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के निर्देश पर सरकारी विद्यालयों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और संसाधनों के समुचित उपयोग की समीक्षा के लिए सोशल ऑडिट अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सामाजिक अंकेषण कार्यकर्ता श्वेता सिंह की टीम ने प्रखंड के भलूआ स्थित सरकारी विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार समेत शिक्षिका मालती कुमारी, संगीता देवी, संतोष पंडित, निर्झर कुमार, कोमल चौधरी एवं अन्य शिक्षकों से विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण का विवरणटीम ने मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता का जायजा लिया और बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया। बच्चों को पौष्टिक भोजन ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया। सा...