सीवान, सितम्बर 29 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल का असर सोमवार को भी जारी रहा। डॉक्टरों के ओपीडी में नहीं बैठने के कारण मरीजों को इलाज के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। इलाज की उम्मीद में सदर अस्पताल पहुंचे मरीजों को बिना चिकित्सकीय परामर्श के ही वापस लौटना पड़ा। हालांकि, ओपीडी में इलाज के लिए मरीजों ने काउंटर पर 100 से अधिक रजिस्ट्रेशन कराया था। बताया गया कि 24 सितंबर से डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इसके कारण सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा प्रभावित है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: चार दिनों से ओपीडी ठप, इलाज को मरीज बेहालहड़ताल के कारण मरीजों को समस्याएँ सोमवार को भी निर्धारित समय पर ओपीडी में डॉक्टरों के नहीं बैठने से मरीजों की जांच और इलाज नहीं हो सका। दूर-दराज के क्षेत्रों से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों क...